Hindi News / CJI सूर्यकांत ने बिहार सरकार से मांगा जवाब,बोले-बिना चुनाव जीते मंत्री कैसे रह...

दीपक प्रकाश मामले पर SC में सुनवाई : CJI सूर्यकांत ने बिहार सरकार से मांगा जवाब,बोले-बिना चुनाव जीते मंत्री कैसे रह सकते हैं

Edited By:  |
deepak prakash mamle par sc mein sunwai deepak prakash mamle par sc mein sunwai

पटना:बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि जब दीपक कुशवाहा न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य, तब वह किस आधार पर मंत्री पद पर बने हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट नेपंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के छह महीने से अधिक समय तक विधायक या विधान परिषद सदस्य बने बिना मंत्री पद पर बने रहने पर सवाल उठाया है।कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार से विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि संवैधानिक प्रावधानों का पालन किए बिना दीपक कुशवाहा मंत्री पद पर बने हुए हैं। याचिकाकर्ता ने उनकी नियुक्ति और पद पर बने रहने की वैधता पर सवाल उठाते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि इस मामले में संविधान के प्रावधानों का किस प्रकार पालन किया जा रहा है। अदालत ने सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई में राज्य सरकार का जवाब और संबंधित दस्तावेजों पर विचार किया जाएगा।

इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष सरकार पर संवैधानिक नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि वह अदालत में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखेगी।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कोई अंतिम टिप्पणी या आदेश पारित नहीं किया है। अदालत ने केवल राज्य सरकार से जवाब मांगा है और सुनवाई जारी है। अब सभी की नजर बिहार सरकार के जवाब और सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है, क्योंकि इस मामले का असर राज्य की राजनीति और सरकार की कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है।