राजधानी में शिव विवाह की धूम : महाशिवरात्रि पर रांची के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Edited By:  |
Reported By:
Crowd of devotees gathered in the hill temple of Ranchi on Mahashivratri Crowd of devotees gathered in the hill temple of Ranchi on Mahashivratri

राँची:- महाशिवरात्रि का त्योहार आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं,मंदिर जाकर भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

और कुछ ऐसा ही नजारा राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी देखने को मिला। राजधानी रांची का ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है जिसको लेकर मंदिरों में विशेष सजावट किया गया है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो।रांची के पहाड़ी मंदिर के सभी मार्गों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। टोटल 47 कैमरे अब तक लगाए गए हैं।महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पहाड़ी बाबा मंदिर में भक्तों को जल अर्पित करने के लिए अरघा की व्यवस्था की जाएगी। पूरे पहाड़ी मंदिर को खूबसूरत लाइट एवं फूलों से सजाया गया है। सभी भक्तों के लिए सरकारी पूजा के बाद सुबह 3.30 बजे से खोल दिया जाएगा. पहाड़ी मंदिर में लोगों का एक विशेष आस्था है। कहा जाता है की बाबा के समक्ष जो भी मनोकामनाएं रखी जाती है बाबा उसे पूर्ण करते हैं,यही वजह है की हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से पहाड़ी मंदिर पहुंच रहे हैं।


शिव विवाह का भव्य आयोजन

शिव बारात की तैयारी हो चुकी है। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में शिव विवाह का भव्य आयोजन होगा आज। इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री और आला अधिकारी भी भाग लेंगे। शिव विभाग के आयोजन से पहले यहां शिव बारात निकाली जायेगी। यह भव्य और विशाल बारात पूरे बाजे गाजे के साथ रातू रोड और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी। यह बारात आरपीएफ शिव मंदिर के प्रांगण से निकल कर प्राचीन श्री राम मंदिर होते हुए महादेव मंडा (शिव मंदिर) तक जाएगी।


Copy