'RJD के सामने मजबूर है कांग्रेस' : डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का तीखा प्रहार, कहा : छिपे एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही पार्टी

Edited By:  |
Reported By:
Congress's attack on Deputy CM Vijay Kumar Sinha Congress's attack on Deputy CM Vijay Kumar Sinha

PATNA :लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में अब भी पेंच फंसा हुआ है। इस मामले पर अब विरोधी भी माखौल उड़ाने लगे हैं और तीखा तंज कस रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन में फंसे पेंच पर कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। इस बावजूद भी वो RJD के सामने मजबूर हैं।

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यही मजबूरी और स्वार्थ के कारण देश में आज कांग्रेस की साख गिरी है। परिवार का स्वार्थ ही पार्टी का आधार रह गया है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही अपने छिपे हुए एजेंडों को लेकर आगे बढ़ रही है। राष्ट्र और समाज की सेवा करना उनका मिशन नहीं है। इस गड़बड़ी को जिसने भांपा, वो वक्त रहते पार्टी से निकल गया। जो पार्टी में रह गये हैं, वे फंस गये हैं।

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की यह मजबूरी है कि सत्ता किसी तरह से हासिल करना है, चाहे वह परिवारवादी, भ्रष्टाचारी मानसिकता से समझौता करके और किसी तरह गठबंधन बरकरार रखना हो। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। ये कतई उचित नहीं है।

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी राष्ट्र और जनता का हित पहले रखें। क्षेत्रीय पार्टियों के साथ राष्ट्रहित को बलि चढ़ाकर समझौता कतई उचित नहीं है।


Copy