सीएम सम्राट चौधरी आज जाएंगे दिल्ली : बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ करेंगे महत्वपूर्ण योजनाओं पर बातचीत
Edited By:
|
Updated :20 Aug, 2026, 10:46 AM(IST)
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं.बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मंत्रणा करेंगे. केंद्र की योजनाओं और बिहार में उनके क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा होगी. बिहार की विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय स्तर पर बातचीत की भी संभावना है. दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व के साथ बिहार के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा संभव है.मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा बिहार के विकास और केंद्र से बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है.





