JHARKHAND NEWS : CID ने सहारा इंडिया के निदेशकों के खिलाफ दर्ज की FIR, कम दामों पर बेची गई थी जमीन


रांची-सहारा समूह के द्वारा न्यायालय और सेबी के निर्देशों का उल्लंघन कर झारखंड और बिहार में करोड़ों की जमीन कम दाम में बेचने का मामला सीआईडी ने दर्ज कर लिया है। सीआईडी की जांच रिपोर्ट और पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया है और करवाई तेज कर दी गई है।
झारखंड सीआईडी ने सहारा समूह द्वारा झारखंड बिहार में करोड़ों की बेची गई जमीन मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईडी ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि कोर्ट और सेबी के निर्देशों का उल्लंघन कर सहारा समूह द्वारा करोड़ों की जमीन झारखं-बिहार में बेची गई हैं। जिस जमीन की बिक्री से प्राप्त राशि को सेबी को देना था। उसका बंदरबांट किया गया। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कड़े शब्दों में दावा किया है कि जिसने झारखंड की गरीब जनता को लूटा है, उन्हें सलाखों के पीछे भेजेंगे। सीआईडी जांच हो रही है।शीर्ष लोगों को पकड़ा जाएगा। जो लोग झारखंड में नहीं है।उनका वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
राज्य के पुलिस कप्तान ने बताया कि वर्ष2011में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को निर्देश दिया गया था कि जो भी उनकी संपत्तियां हैं उसकी पूरी सूची बनाकर देंगे और उन संपत्तियों को सहारा नहीं बचेगा। अगर उसे बेचा जाएगा तो उसका पैसा गरीब जनता को लौटाना है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना किया गया।
रांची सेनायरकी रिपोर्ट--