चयनित हॉकी खिलाड़ियों को बधाई : ऑस्ट्रेलिया जाने वाली महिला हॉकी टीम में झारखंड के निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल

Edited By:  |
Reported By:
chainit hockey khiladiyo ko badhai chainit hockey khiladiyo ko badhai

रांची : हॉकी इंडिया ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 मई 2023 से एडिलेड में होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की. वे ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ दो मैच भी खेलेंगी. यह दौरा सभी महत्वपूर्ण हांग्जो एशियाई खेलों 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा.

इस20सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी हैं,डिफेंडर में निक्की प्रधान,मिडफील्डर में सलीमा टेटे और फॉरवर्ड में संगीता कुमारी . निक्की प्रधान खूंटी जिला की हैं. वहीं सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के हैं और वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी रांची रेलवे में कार्यरत हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शीर्ष गोलकीपर सविता करेंगी जिन्हें हाल ही में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर (2022)पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का द्वारा उनकी सहायता की जाएगी. बिछु देवी खारीबम दूसरे गोलकीपर हैं जिन्हें डिफेंडर्स दीप ग्रेस एक्का,निक्की प्रधान,इशिका चौधरी,उदिता और गुरजीत कौर के साथ टीम में शामिल किया गया है. मिडफील्डर्स में निशा,नवजोत कौर,मोनिका,सलीमा टेटे,नेहा,नवनीत कौर,सोनिका,ज्योति और बलजीत कौर शामिल हैं.

भारत की फॉरवर्ड लाइन का नेतृत्व अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया करेंगी,जिनके पास250से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कैप हैं. उनके साथ लालरेमसियामी,संगीता कुमारी और शर्मिला देवी भी होगी.

भारत18मई, 20मई और21मई को ऑस्ट्रेलिया से और25मई और27मई को ऑस्ट्रेलिया'ए'से भिड़ेगा. एडिलेड का मेट स्टेडियम सभी पांच मैचों की मेजबानी करेगा.

भारतीय टीम:

गोलकीपर:

1.सविता,2.बिछु देवी खरीब

डिफेंडर

3.दीप ग्रेस एक्का4.निक्की प्रधान,5.इशिका चौधरी6.उदिता,7.गुरजीत कौर

मिडफील्डर:

8.निशा,9.नवजोत कौर,10.मोनिका,11.सलीमा टेटे,12.नेहा,13.नवनीत कौर,14.सोनिका,15.ज्योति,16.बलजीत कौर

फॉरवर्ड

17.लालरेमसियामी,18.वंदना कटारिया,19.संगीता कुमारी,20.शर्मिला देवी

झारखंड के तीनों सहित भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है.


Copy