बजट सत्र : झारखण्ड विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट होगा पेश, वित्त मंत्री सदन के पटल पर रखेंगे राज्य का बजट

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांचीःझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार24 फरवरी को वित्तीय वर्ष2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि बजट का आकार पिछली बार से करीब10 प्रतिशत अधिक होगा.

महिलाओं को एकमुश्त20हजार का लोन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार के बजट में कृषि से लेकर उद्योग और आधारभूत संरचना के विकास पर फोकस होगा. बजट में मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान करने के साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू होने की संभावना है. राज्य सरकार महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें एकमुश्त20 हजार रुपए का लोन देने की घोषणा कर सकती है.

19लाख महिला किसानों का विकास

बजट में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर भी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत की जा सकती है. आंकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग38 लाख किसानों में आधे के करीब यानी19 लाख महिला किसान है. खेती किसानी में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने और महिला किसानों को औपचारिक मान्यता देने की तैयारी हो चुकी है. मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना से महिला किसानों को जोड़ कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा.

ग्रामीण महिलाओं के विकास पर फोकस

इसके अलावा कृषि, पशुपालन, मत्स्य और लघु उपज के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने की योजना है, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके. इसके अलावा महिलाओं को उत्पादक समूहों से जोड़कर ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की भी तैयारी है.

छात्रों और युवाओं के लिए नई घोषणा संभव

वित्तीय वर्ष2026-27 के बजट में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं. जबकि, रोजगार सृजन और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए नई घोषणा संभव है. इसके अलावा स्वरोजगार के लिए भी कई विशेष प्रावधान किए जाने का अनुमान है.