बजट सत्र : विधायक जयराम महतो ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने का उठाया मुद्दा, मंत्री बोले-केंद्र से नहीं मिल रहा फंड
रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के सातवें दिन भी सदन में कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक जयराम महतो ने छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया है. जयराम महते ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जब तकछात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है तब तक छात्रों को ब्याज मुक्त ऋण दे दिया जाए. इस पर मंत्री ने कहा कि क्लास 1-8 तक के बच्चों के छात्रवृत्ति पर कोई दिक्कत नहीं है,लेकिन मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक में दिक्कत हो रही है.
सदन में हेमंत सरकार के मंत्री ने कहा कि केंद्र के फंड नहीं आने पर राज्य सरकार छात्रवृत्ति नहीं दे सकती है. जब तक केंद्र सरकार पैसा नहीं देगी तब तक हम लोग इन बच्चों को पैसा नहीं देंगे.इस नियम को स्थिर करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है.इस नियम को स्थिल करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी.





