कटिहार में भूकंप से बचाव को लेकर मॉकड्रिल : 7 स्थानों पर एक साथ अभ्यास, डीएम आशुतोष द्विवेदी खुद रहे मौजूद

Edited By:  |
katihar mai bhukampa se bachaw ko lekar mockdrill katihar mai bhukampa se bachaw ko lekar mockdrill

कटिहार : आपदा प्रबंधन विभाग ने संभावित भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर जिले के सात स्थानों पर एक साथ मॉकड्रिल आयोजित की. इसी क्रम में हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभ्यास का जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया.

मॉकड्रिल के दौरान भूकंप की काल्पनिक स्थिति बनाकर सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया. डीएम ने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है और स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, बाजार तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों को प्राथमिकता से चुना गया है.

प्रशासन के अनुसार हरिशंकर नायक उच्च मा०वि०, मिरचाईबाड़ी, वी-मार्ट कॉम्प्लेक्स, सदर अस्पताल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय और गुडविल सर्विसेस स्टेशन (एचपी पंप) समेत सात स्थानों पर एक साथ अभ्यास किया गया, जिससे विभागों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण हो सके.

कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट--