बजट पर बयान : केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2047 के विकसित भारत पर किया फोकस,एक जिला एक प्रोडक्ट वाला बजट पेश-अमर बाउरी
रांची:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण्य आज नौवीं बार संसद में आम बजट पेश की हैं. बजट के बाद झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आज रविवार होते हुए भी एक नई परंपरा को स्थापित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ इस बार के बजट को पेश की है.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर, नए रोजगार सृजन, टूरिज्म, बायोफार्मा आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक जिला एक प्रोडक्ट वाला यह बजट पेश किया है. यह बजट 2047 के विकसित भारत को लेकर एक संतुलित बजट है.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित पूरे मंत्रिमंडल को इस संतुलित बजट के लिए बधाई दी हैं.





