Hindi News / बड़ी संख्या में बहनें कारागार में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं

बिरसा मुंडा जेल में भावुक कर देने वाली तस्वीर : बड़ी संख्या में बहनें कारागार में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं

Edited By:  |
birsa munda jail mein bhawuk kar dene wali tasweer birsa munda jail mein bhawuk kar dene wali tasweer

रांची:रक्षाबंधन के मौके पर खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बाहर भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया है. सुबह से ही रांची सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं. हाथों में राखी,मिठाई और पूजा की थाली लिए बहनें अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई. बहनों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जेल प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं. कतार और टोकन व्यवस्था के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. जेल में प्रवेश से पहले राखी, रोली और मिठाई समेत अन्य सामान की जांच की गई तब जाकर प्रवेश किया गया.