Hindi News / भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की,देश-प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि की कामना

बिहार विधानसभा स्पीकर पुहंचे बाबानगरी : भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की,देश-प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि की कामना

Edited By:  |
bihar vidhansabha speaker babanagri pahuchey bihar vidhansabha speaker babanagri pahuchey

देवघर: बिहार सरकार के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार रविवार को परिवार संग बाबामंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा. उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गर्भगृह तक ले जाया गया. जहां, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने पूजा संपन्न की. इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की.

मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. वहीं, प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे.पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने झारखंड सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में सड़कों की स्थिति काफी खराब है और कई जगहों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए और सड़कों के निर्माण व मरम्मती कार्य में तेजी लानी चाहिए,ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सड़क व्यवस्था बेहद जरूरी है.