Hindi News / विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान,नीतीश कुमार की सीट पर...

BIHAR POLITICS : विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान,नीतीश कुमार की सीट पर टिकी नजरें

Edited By:  |
bihar politics bihar politics

पटना:भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट पर भी उप चुनाव का घोषणा कर दिया है. चुनावी अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी, जबकि 8 जून तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. वहीं, 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है. मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक समाप्त कर ली जाएगी.

जिन 9 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है,उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम घौस, मो. फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं. इन सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अंदरखाने तैयारी तेज कर दी है.

विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट पर होने वाला चुनाव राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. इस सीट को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजरें टिकी हुई हैं. चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.