BIHAR NEWS : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में टेबल टॉप एक्सरसाइज का सफल आयोजन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: 26 फरवरी 2026 को राज्य के चयनित जिलों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भौतिकEarthquake Mock Exercise (ME)के सफल संचालन हेतु बुधवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA),पटना मेंTable Top Exercise (TTEx)का सफल आयोजन किया गया.

यह अभ्यास बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी.एन. राय,एन.के. सिंह,प्रकाश कुमार एवं शंभू दत्त झा उपस्थित रहे.

अभ्यास के सूत्रधार के रूप में रिटायर्ड मेजर जनरल सुधीर बहल,सीनियर कंसल्टेंट, NDMAने आगामी भौतिक मॉक अभ्यास की रणनीति,तैयारियों,समन्वय तंत्र एवंStandard Operating Procedures (SOPs)की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए. उल्लेखनीय है किTable Top Exerciseभौतिक अभ्यास से पूर्व संभावित कमियों की पहचान,संसाधनों की समीक्षा तथा सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है.

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी द्वारा पूर्व बाढ़ आपदाओं से प्राप्तLessons Learntके आधार पर भूकंप मॉक अभ्यास से संबंधित तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण (PPT)दिया गया.

आयोजितTTExमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी प्रमुख विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लेते हुए संभावित भूकंप परिदृश्य में अपनाई जाने वालीAction Plan,संसाधनों की उपलब्धता, Inter-Departmental Coordination,तथा विभिन्न एजेंसियों की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की. संभावित चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए.

अभ्यास के दौरानSearch & Rescue,अग्निशमन, Medical Response,संचार व्यवस्था की बहाली,विधि-व्यवस्था संधारण, Damage Assessmentतथा राहत शिविर संचालन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया. राज्य एवं जिला स्तर परSEOCएवंDEOCकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया.

उक्त अवसर पर सचिव,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मोहम्मद वारिस खान,संयुक्त सचिव अविनाश कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न हितधारक उपस्थित रहे.

पटना,सुपौल,मधुबनी,सीतामढ़ी,पश्चिम चंपारण,दरभंगा,पूर्वी चंपारण,सिवान,सारण,गोपालगंज,मुजफ्फरपुर,वैशाली,शिवहर,समस्तीपुर,अररिया,किशनगंज,मधेपुरा,सहरसा,पूर्णिया,कटिहार,मुंगेर,बेगूसराय एवं खगड़िया जिलों के प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.

इसके अतिरिक्तSSB, CRPF, ITBP, CISF, SDRFउत्तर प्रदेश, CoEadM-DMIतथाIMDके प्रतिनिधियों ने भी अभ्यास में भाग लिया.

बैठक के अंत में अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला भौतिक मॉक अभ्यास पूर्ण गंभीरता,तत्परता एवं समन्वय के साथ संपन्न किया जाए. सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को निर्धारित परिदृश्य के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्य,संसाधन तैनाती,संचार व्यवस्था,चिकित्सा सहायता,विधि-व्यवस्था संधारण एवं राहत शिविर संचालन की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

यह पहल राज्य कीDisaster Preparednessको सुदृढ़ करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट--