BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ऐलान पर JDU की चुप्पी,सियासी समीकरणों पर बढ़ी नजर
पटना:बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह द्वारा JDU प्रत्याशी नीरज कुमार से दूरी बनाकर अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किए जाने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अनंत सिंह के बयान को लेकर अब तकJDU की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी ने फिलहाल इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।
वहीं, विपक्षी खेमे में इस मुद्दें को लेकर बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं। राष्ट्रीय जनता दल जहां JDU को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं,कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर RJD के सुर में सुर मिलाया है।दूसरी ओर BJP ने पूरे घटनाक्रम को लेकर RJD को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।
इन सबके बीच JDU की चुप्पी ने राजनीतिक अटकलों को और बढ़ा दिया है। अब सवाल यह है कि पार्टी अनंत सिंह के बयान को लेकर कब अपना रुख स्पष्ट करती है और इसका विधान परिषद चुनाव के समीकरण पर कितना असर पड़ता है।
बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट





