मधुबनी:बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मधुबनी के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मिथिला की पावन धरती नरेंद्र मोदी की भाषण सुनने के लिए काफी इच्छुक है और मधुबनी जिला की जनसभा ऐतिहासिक होगा.
प्रधानमंत्री के द्वारा मखाना बोर्ड के गठन से मिथिलांचल आर्थिक उन्नत का केंद्र बन गया है. किसान की आय दुगनी नहीं चौगुनी हो जाएगी.
मिथिलांचल वासी को इससे पहले कई सौगात की घोषणा किया गया है साथ ही गोरखपुर से सिलीगुड़ी सड़क मिथिलांचल में सबसे बड़ी एरिया से गुजरने वाला है जिससे मिथिलांचल का क्षेत्र का काफी विकसित होगा और प्रधानमंत्री के आने के बाद कई सौगात मिथिलावासी एवं बिहारवासी को मिलने की उम्मीद जताया जा रहा है.
प्रधानमंत्री का 24 अप्रैल को मधुबनी जिला में ऐतिहासिक जनसभा होगा. अधिक से अधिक व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे.
