Hindi News / सुधांशु कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में 16 IPS का तबादला : सुधांशु कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, देखिए पूरी लिस्ट

Edited By:  |
bihar mein 16 ips ka tabadala bihar mein 16 ips ka tabadala

पटना: बिहार सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. विकास वैभव को मगध रेंज का आईजी बनाया गया है. गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सबसे पहले, आनन्द किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वहीं एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

देखिए पूरी लिस्ट-

परेश सक्सेना बनाए गए- महानिदेशक असैनिक सुरक्षा

निर्मल आजाद बनाए गए- डीजी ट्रेनिंग

सुधांशु कुमार बने-एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

अमित कुमार जैन बने-एडीजी ईओयू

नैयर हसनैन खां बने-एडीजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस

कमल किशोर सिंह बने-एडीजी रेलवे

अजिताभ कुमार बने-एडीजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो

संजय सिंह बने-एडीजी बजट अपील और कल्याण

अमित लोढ़ा-एडीजी तकनीकी सेवा एवं संचार

अमृतराज बने-एडीजी साइबर अपराध सुरक्षा इकाई

के. एस अनुपम बनी-एडीजी कमजोर वर्ग

विकास वैभव बने- आईजी मगध

पी कन्नन बने-आईजी प्रोविजन

क्षत्रनील सिंह बने-विशेष सचिव गृह विभाग

रणजीत मिश्रा बने-आईजी सीआईडी

संजय कुमार आईजी विशेष शाखा

यह व्यापक फेरबदल प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.