बुरे फंसे सीओ साहब : नदी पार करते वक्त दलदल में फंसी गाड़ी तो छूटने लगे पसीने, फिर क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर

Edited By:  |
Reported By:
BIHAR ME NADI PAR KARTE WAQT PHANSI CO SAHEB KI GADI BIHAR ME NADI PAR KARTE WAQT PHANSI CO SAHEB KI GADI

बगहा :दलदल में फंसी साहब की गाड़ी तो छूटने लगे पसीने। जी हां, बगहा के रामनगर प्रखंड के उत्तरी इलाके में बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है।

बुरे फंसे सीओ साहब

रामनगर प्रखंड के चूड़ीहरवा और पथरी के बीच से निकलने वाली सिंगाहा नदी पर आज तक पुल नहीं बना। इस नदी को पार करके दर्जनों गांव के लोग रामनगर मुख्यालय जाते हैं। इस हालात से राहगीर परेशान रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त दिखा, जब रामनगर अंचलाधिकारी भूमि विवाद को सुलझाने के लिए गोवर्धना थाने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी दलदल में फंस गयी।

दलदल में फंसी गाड़ी तो छूटने लगे पसीने

इस मुश्किल हालात से अंचलाधिकारी को भी आज दो-चार होना पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और फंसी गाड़ी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसके बाद फिर ट्रैक्टर का सहारा लिया गया, जिसके बाद काफी मुश्किल के बाद सीओ साहब की गाड़ी को दलदल से बाहर निकाला जा सका। इस तरह की समस्या से स्थानीय लोगों को हमेशा दो-चार होना पड़ रहा है।


Copy