बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा : गण्डक बराज से नेपाल ने छोड़ा पानी, दियरा के लोगों को ऊंचे पर जाने का निर्देश

Edited By:  |
Reported By:
bihar me mandraya badh ka khatra bihar me mandraya badh ka khatra

बगहा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिम चम्पारण से जहां बिहार में बाढ़ का खतरा अब मंडराने लगा है। दरअसल नेपाल ने गण्डक बराज से 3 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी को डिस्चार्ज कर दिया है। जिसके बाद अब इलाके के लोगों को गण्डक नदी के जलस्तर में वृद्धि की सूचना मिलते ही बाढ़ की चिन्ता सता रही है। वहीँ प्रशासन के तरफ से दियारा इलाके के लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने की हिदायत दी गई है।

गण्डक नदी के जलस्तर में वृद्धि के सूचना पर बगहा वासी को अब बाढ़ किं चिन्ता सता रही है। इसी बीच प्रशासन की ओर से भी सतर्कता रखी जा रही है। इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। गंडक नदी के साथ ही बगहा के सुदूर दोन के इलाके में पहाड़ियों नदियों का कहर भी जारी है। बगहा के दो पंचायतों के 22 गांव पहाड़ियों नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद टापू की तरह घिर गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर पहाड़ी नदी हरहा को पार कर रहे है। बारिश के बाद गण्डक नदी के साथ ही कई पहाड़ी नदियां उफान पर है। उधर प्रभावित इलाकों में एसएसबी आगे आई हैं और लोगों से सुरक्षित ठिकाना बनाने की अपील कर रही है।


Copy