Hindi News / आनंद पुष्कर ने शिक्षा के क्षेत्र में तैयार किए गए रोड मैप पर...

पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात : आनंद पुष्कर ने शिक्षा के क्षेत्र में तैयार किए गए रोड मैप पर की चर्चा

Edited By:  |
bihar k purv mukhyamantri se mulakat bihar k purv mukhyamantri se mulakat

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में तैयार किए गए रोड मैप की सराहना की और उसे पर चलते हुए बिहार के शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने को लेकर नीतीश कुमार का सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले आगामी चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीति की तैयारी का जायजा लिया और कई मार्गदर्शन भी दिए।

ज्ञात हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुरस्कार को आगामी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड से एनडीए का उम्मीदवार बनाया था। वही आनंद पुष्कर ने सभी शिक्षकों की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास के लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।