Hindi News / झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी पर लगाया कुर्सी हथियाने का...

बिहार में नई सरकार पर निशाना : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी पर लगाया कुर्सी हथियाने का आरोप

Edited By:  |
bihar k nay sarkar par nisana bihar k nay sarkar par nisana

रांची:बिहार में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी सम्राट चौधरी को मिलने के बाद से झारखंड में भी राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. कोई इसे नीतीश कुमार का पलायन बता रहा है, तो कोई जनता के विश्वास का हनन कह रहा. इसी कड़ी में हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बिहार में चुनाव बाद से एक नारा चलता था 25 से 30 नीतीश फिर से नीतीश. अब नीतीश कुमार कहां गए यह सभी को पता है. बीजेपी हमेशा से क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश करती है और उन दलों को खत्म कर देती है. बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को स्वीकार करते हुए प्रचंड बहुमत से जीताया है, लेकिन बीजेपी ने उसे भी हथियाना का काम किया है.