Hindi News / पटना में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 97 लाख की बड़ी साइबर ठगी,...

BIG NEWS : पटना में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 97 लाख की बड़ी साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news big news

पटना:राजधानी पटना में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 97 लाख की बड़ी साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है. पटना पुलिस को इस मामले में 13 अप्रैल को शिकायत मिली थी.महिला ने फेसबुक के जरिए एक शख्स को शिकार बनाया. खुद को“VV Construction”कंपनी में कार्यरत बताकर भरोसा जीता.

महिला ने निवेश का लालच देकर कई चरणों में लाखों रुपये ठगे. पीड़ित से करीब97लाख रुपये की ठगी हुई. इसके बाद साइबर थाना पटना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में गहन जांच शुरू कर दी है. आरोपी महिला की तलाश तेज हो गई है.

नीतीश चंद्र धारिया ने इसकी जानकारी दी. लोगों से बिना जांच निवेश न करने की अपील की है. सोशल मीडिया निवेश ऑफर से सावधान रहने की चेतावनी दी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--