BIG NEWS : झारखंड हाईकोर्ट ने ED अधिकारियों के खिलाफ जांच पर लगी रोक को रखा बरकरार

Edited By:  |
big news big news

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस जांच और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक को बरकरार रखा है. मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी. मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल प्रशांत पल्लव ने बताया कि ईडी की क्रिमनल रीट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से आइए यानी interlocutory application फाइल किया गया है.

जनरल प्रशांत पल्लव नेबताया कि राज्य सरकार यह चाहती है कि मामले की सुनवाई के लिए रोस्टर के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई हो. जिस पर पेस्टीसनर की तरफ से कहा गया कि इस याचिका में सीबीआई जांच को लेकर भी मांग की गई है. इसीलिए मामले की सुनवाई इस कोर्ट में हो सकती है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि राज्य सरकार अगर चाहे तो इस मामले पर भी बहस कर सकती है.

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से समय की मांग की गई थी. जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख निर्धारित की है.बहरहाल, इस मामले को लेकर अब अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है लेकिन, इस बीच प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर रांची पुलिस की कार्रवाई पर रोक बरकरार है. साथ ही प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. पूरा मामला एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है. जिसमें ED अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और प्राथमिकी के आधार पर रांची पुलिस प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गई थी.