BIG NEWS : नवनीत कुमार बने झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ( झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश ) को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शपथ ग्रहण के उपरांत झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उक्त अवसर पर अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे .
इस अवसर पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग,राँची के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया.तत्पश्चात राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया.राज्यपाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा के पदाधिकारीगण, गणमान्य अतिथिगण तथा नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजन उपस्थित थे.
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--