BIG BREAKING : सांसद खीरु महतो एक बार फिर निर्विरोध चुने गए झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष
Edited By:
|
Updated :07 Mar, 2026, 01:05 PM(IST)
रांची:सांसद खीरु महतो एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं. रांची में शनिवार को पार्टी की ओर से उन्हें निर्विरोध चुना गया है. खीरु महतो लगातार दूसरी बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. वो पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं. राजधानी रांची में जदयू के पदाधिकारियों ने उन्हें हाथ उठाकर समर्थन किया है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ है.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--





