Hindi News / बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, संभाला पदभार

BIG BREAKING : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, संभाला पदभार

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. विभाग पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

पदभार संभालने के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्रीSamrat Choudharyका आभार जताया.

निशांत कुमार ने कहा कि आज उनका पहला दिन है और वह धीरे-धीरे विभाग की सभी व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की है और उसी दिशा में काम किया जाएगा. पदभार ग्रहण के बाद विभाग में नई कार्यशैली और नई योजनाओं को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

राजनीतिक गलियारों में भी निशांत कुमार की नई भूमिका को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-