BIG BREAKING : पटना स्थित नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत, 2 कार सवार ने कूदकर बचाई जान

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बिक्रम प्रखंड के मोजक्का टोला के पास बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे नहर में पलट गई. हादसे में कार में सवार 4 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बताया जा रहा है कि कार में चार लोग औरंगाबाद से पटना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हो गया. दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग कार से कूदकर अपनी जान बचाई. उधर घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार पति पत्नी को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी.

बता दें कि मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिलें के कुटुंबा के रहने वाले मालती देवी और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.