Hindi News / बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

BIG BREAKING : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित अधिसूचना जारी की. इस प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है. सरकार ने इसे प्रशासनिक कार्यकुशलता और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना है.

जारी अधिसूचना के अनुसार1996बैच के वरिष्ठIASअधिकारी के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से हटाकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं एच.आर. श्रीनिवास को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया.

2001बैच के अधिकारी राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल आयुक्त पद से हटाकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED)का प्रधान सचिव बनाया गया है. पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. अभय कुमार सिंह अब सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव होंगे और वे बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है,जबकि विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भू-तत्व विभाग का सचिव-सह-खान आयुक्त नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है. पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव करते हुए श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है.

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--