बेड़ो में हाईटेंशन टावर पर मिला शव : लाश को उतारने के लिए पावर ग्रिड को दी गई सूचना
Edited By:
|
Updated :20 May, 2026, 10:44 AM(IST)
रांची:बेड़ो थाना क्षेत्र के कादोजोर गांव मे रांची-गुमला मुख्य मार्ग के किनारे स्थित बिजली के हाई टेंशन तार के टावर पर एक युवक का शव झुलता मिला है.हालांकि, इस तरह से आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के गुमला निवासी बिरसा उरांव के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना प्रभारी सुजीत उरांव घटनास्थल पर पहुंची. वहीं, शव को टावर से उतारने के लिए पावर ग्रिड में सूचना दी गई है. बताया जाता है कि हाई टेंशन टावर में 400 केबी वोल्ट के विद्युत प्रवाह चलती है. पावर ग्रिड के कर्मी आने के बाद भी शव को उतरा जाएगा.





