बेड़ो : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे बंधू तिर्की, भवन निर्माण के शिलान्यास के बाद चखा मिड डे मिल
Edited By:
|
Updated :03 Feb, 2026, 12:54 PM(IST)
बेड़ो:झारखंड केपूर्व शिक्षा मंत्री बंधू तिर्की ने बेड़ो प्रखंड के नेहालू करंजटोली गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करने पहुंचे. जहां उन्होंने विद्यालय के अतिरिक्त भवन निर्माण का शिलान्यास किया. इस दौरान बंधू तिर्कीमध्याह्न भोजन को स्वाद लेकर खाये और मिड डे मिलकी तारिफ भी की.
बंधूतिर्की ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया. रसोईया की साफ-सफाई से लेकर मेन्यू अनुरूप प्रतिदिन छात्रों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की जानकारी भी ली. मौके पर रसोईया से विद्यालय में बनी मध्याह्न भोजन मंगा कर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष ही खाये. भोजन बनाने वाली रसोईया की तारिफ भी की और कहा कि ऐसा ही स्वादिष्ट खाना सभी स्कूलो में बच्चो को मिलना चाहिए.





