ठंढ के मौसम में लेना है बर्फबारी का आऩंद : तो देश के इन खूबसूरत स्थलों का कर सकते हैं टूर

Edited By:  |
BARFWARI ME DHARTI KE  SWARG KA LIGIE ANAND BARFWARI ME DHARTI KE  SWARG KA LIGIE ANAND

PATNA:- मौसम में बदलाव अनुभव होने लगा है.. बिहार समेत कई इलाकों मे अब हल्की हल्की ठंढ महसूस होने लगी है।कोरोना काल में दो साल के प्रतिबंध के बाद पर्यटकों का घूमने-फिरने की अनुमति मिल गई है।ऐसे में इस साल कुछ लोग ठंढ में बर्फबारी का आऩंल देने टूर पर जाने की प्लानिंग जररूत कर रहे होगें।उनके लिए अपने प्लान को जमीन पर उतारने का समय अब आ गया है।आमतौर पर ठंढ के मौसम में बर्फबारी का दृश्य उत्तरी भारत में देखने को मिलता है। भारत के अधिकांश हिस्सों में नवंबर से ठंड का आगमन हो जाता है और इस वक्त उत्तरी भारत बर्फ की चादर में धीरे-धीरे ढंकता जाता है। इन जगहों की खूबसूरती मन मोहने वाली होती है। हालांकि बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ जाती है लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों मेंं बर्फबारी का आनंद लेने संबंधित इलाके में विशेष रूप से जातें हैं।इसके लिए काफी संख्या में पर्यटक ठंड का इंतजार करते रहतें हैं। पर्यटक इन जगहों पर बर्फ से जुडे खेलों और गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

भारत में कई ऐसी जगह है जहां नवंबर के महीने में जाने पर स्वर्ग जैसा एहसास होता है। आज उन जगहों के बारे में बता रहें हैं , जहां आप इस ठंड में घूमने जा सकते हैं-

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर

ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा बर्फ गुलमर्ग में गिरती है। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। ये जगह गर्मियों के मौसम में भी बेहद खूबसूरत लगता है। वैसे तो यहां के हरे भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते रहते हैं, लेकिन सर्दियों के सीजन में इसकी वादियों का नजारा अलग ही होता है। गुलमर्ग बालीवुड के निर्देशकों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन में से भी एक है। गुलमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, गहरी खाई, सदाबहार वन, आकर्षित पर्वत, पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है। यहां आने के बाद आपको सुकुन का एहसास होगा। ये आकर्षित स्थल समुद्र तल से लगभग 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।

औली

औली उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में स्थित है। ये जगह गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में घूमने के लिए मशहूर है। लेकिन अगर आप बर्फ की चाहत में हैं तो दिसंबर से मार्च के बीच में औली का ट्रिप बनाइए। इन महीनों में औली चारों चरफ से बर्फ की चादर में लिपट जाता है। ठंड के मौसम में जोशीमठ से रोपवे के सहारे आप औली आ सकते हैं और यहां दिनभर बर्फ और इससे जुड़ी खेलों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में देश-विदेश से तमाम सैलानी यहॉं स्कीइंग व प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने आते हैं। औली में बने स्कीइंग ट्रैक और स्लोप पर आप अपने स्कीइंग स्कील का प्रदर्शन कर सकते हैं।

धनोल्टी

धनोल्टी उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में स्थित है। धनोल्टी मसूरी से 25 किलोमीटर के दूरी पर ही है। अगर आप मसूरी की प्लानिंग कर रहे हैं तो धनोल्टी को अपने लिस्ट में जोड़ सकतें हैं।इस जगह को खूबसूरत सन राइज और सन सेट के लिए जाना जाता है। 25 दिसंबर के बाद इस जगह बर बर्फबारी शुरु हो जाती है जिसके बाद ये जगह और भी खूबसूरत लगने लगता है। बर्फ से ढके देवदार के पेड़ धनोल्टी की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं।

लद्दाख

लद्दाख जाने का सपना हर कोई देखता है। ऐसा हो भी क्यों नहीं। यहां की खूबसूरती और शांति सबको अपनी ओर आकर्षित करती है। कैंपिंग करने के लिए लेह लद्दाख से बेहतर जगह शायद ही कोई होगी। कैंपिंग करते हुए ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना, साथ में दिखती खूबसूरत झील दिमाग को एकदम तरोताजा कर देती है। साथ ही यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने को मिलती हैं, जो कैम्पिंग का मजा और दो गुना कर देती हैं। 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित लद्दाख पर्यटकों के बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर होता है।

नैनीताल

अगर बर्फीले जगहों की बात करें तो नैनीताल भी सैलानियों का पसंदीदा जगह माना जाता है। ठंड के मौसम में यहां की बर्फीली वादियां और विंटर स्पोर्टस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। नैनीताल आने के लिए काठगोदाम से आपको बस की सवारी मिल जाएगी। अगर आप वॉटर ज़ोरबिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग गतिविधियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो नैनिताल अच्छा विकल्प है। वहीं केबल कार की मदद से आप मशहूर नैनी झील के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं।

खज्जियार

खज्जियार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का गांव है। खज्जियार दिल्ली से 508 किलोमीटर की दूरी पर है और इसे 160 मिनी स्विट्जरलैंड में से एक माना जाता है। यहां की खूबसूरत पहाड़, चारों तरफ हरियाली, नदियां और झील पर्यटकों के दिल को मोह लेती है। यहां के आकर्षण का केंद्र चीर और देवदार के पेड़ हैं जो सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढकने के बाद यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। भारत का स्विट्जरलैंड पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग, कैम्पिंग, ट्रेकिंग और घुड़सवारी जैसी गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मनाली

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। लोग पहाड़ों के वातावरण, अद्भुत नजारे, शांति, वॉटर फॉल्स, नदियों और बर्फ से ढकी पहाड़ों को देखने के लिए मनाली का रुख करते हैं। मनाली से 50 किमी दूर रोहतांग पास में पहाड़ों और ग्लेशियर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। जहां पर्यटक माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

शिमला

ठंड की शुरुआत से ही लोग शिमला जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। शिमला को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है। दिसंबर अंत से लेकर फरवरी तक का मौसम बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए अच्छा है। इस दौरान शिमला के साथ-साथ कुफरी, नाल देहरा, चायल आदि पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी होती है। बर्फीले जगलों के अलावा भी शिला में कई ऐसी चीजे हैं जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। शिमला संग्रहालय, थिएटर और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चलने के लिए अनोखे रास्ते, चहल-पहल वाले मॉल, गोथिक शैली में बने चर्च और हेरिटेज होटल इन सब में शामिल है।

रिपोर्ट- निधि


Copy