बालू का अवैध खनन : रामगढ़ में माफियाओं का मनोबल चरम पर,किरीगढ़ा टेरपा से अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी
रामगढ़: जिले में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने में जिला प्रशासन फेल नजर आ रही है.दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भी पतरातू क्षेत्र में बालू माफियाओं का मनोबल चरम पर है. जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्रवाई के बाद भी यहां अवैध बालू का ढुलाई नहीं थम रहा.अंचल कार्यालय के नाक नीचे से अवैध खनन का खेल धड़ल्ले पर जारी है.
अवैध बालू कारोबार शाम ढलते ही अंधेरे का फायदा उठाकर बालू लदे दर्जनों हाइवा पतरातु डैम से होते हुए रांची की ओर बालू भेजते है.हालांकि, कुछ सप्ताह पूर्व रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर बालू लदा हाइवा और ट्रैक्टर को पकड़ा गया था और एफआईआर भी दर्ज किये गये थे.लेकिन, बालू माफियाओं का मनोबल इस हद तक चरम पर है कि लोग अपने अवैध काम करने से बाज नहीं आ रहे. यह लोग बालू का काम किसी भी हाल में बंद नहीं कर सकते,क्योंकि इन लोगों को अवैध बालू कारोबार से बहुत मोटी रकम की कमाई होता है. इससे साफ है किप्रशासन द्वारा कितने भी छापेमारी अभियान जारी रहे लेकिन,यहां अवैध बालू ढुलाई रूकने वाला नहीं है.
इस पूरे मामले पर अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया ने कहा कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि,सूत्रों के अनुसार यह अवैध कारोबार पतरातु डीजल साईड महुआ टोला से रांची के प्रशांत कुमार द्वारा रात होते ही हाइवा से बालू का उठाव कर रांची की ओर परिवहन की जा रही है.





