किसान से मिलकर खुश दिखे CM : नीतीश कुमार ने नालंदा में जैविक विधि से किए जा रहे सब्जी की खेती का लिया जायजा..
Edited By:
|
Updated :13 Apr, 2022, 12:29 PM(IST)


NALANDA:-बिहार के सीएम नीतीश कुमार नालंदा दौरे पर हैं।आज उन्हौने बिहार शरीफ के सोहडीह में शेरे बिहार सोहडीह कृषक हित समूह द्वारा जैविक विधि से की जा रही सब्जी उत्पादन की खेती का मुआयना किया.
यहां के किसान जैविक विधि से सब्जी की खेती कर रहें हैं.मुख्यमंत्री ने विभिन्न सब्जियों और उसके उत्पाद से लेकर खर्च एवं आमदनी के बारे में वहां के किसान श्री राकेश कुमार से विशेष जानकारी ली.सीएम के साथ कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजुद रहे.