अवैध संबंध की भेंट चढ़ा पति : पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, कर दिया बड़ा कांड

Edited By:  |
Reported By:
awaidh sambandh ki bhent chadha pati awaidh sambandh ki bhent chadha pati

मुजफ्फरपुर : खबर है मुजफ्फरपुर से जहां अवैध संबंध को बरकरार रखने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर शव को भी ठिकाने भी लगा दिया। हालांकि शव की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला सकरा थाना क्षेत्र के बिसनपुर बघनगरी का है जहां पोखर से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मो.जमील के 45 वर्षीय पुत्र मो. मुर्तजा उर्फ सहजाद के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जाँच में जुट गई है।

वहीँ मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद मृतक मोहम्मद शहजाद अपने ससुराल में ही रहा करता था। उस दौरान अपनी पत्नी की अवैध संबंध की जानकारी हाथ लगी जिसके बाद दोनों में आए दिन विवाद होती रहती थी। लेकिन प्रेमी के प्यार में पागल शादी के बाद भी उसकी नजदीकियां बनी रही। लगातार पति के द्वारा विरोध पर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या की साजिश रची थी और मौत के घाट उतार दिया।