अतिक्रमण हटाओ अभियान : रांची के विभिन्न इलाकों में चला बुलडोजर,सड़क किनारे लगे दुकानों को तोड़ा गया
Edited By:
|
Updated :08 Apr, 2026, 12:49 PM(IST)
रांची:राजधानी रांची में नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इक दौरान काफी संख्या में इंफोर्समेंट टीम के अलावा निगम के कर्मी मौजूद रहे. सबसे पहले अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से सड़क किनारे लगे दुकानों को बुलडोडर से तोड़ा गया. कई अस्थाई दुकानें टूटे जाने पर लोग मर्माहत नजर आए.
बता दें कि इससे पहले भी चडरी तालाब के पास बीते सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. इस दौरान कई अस्थायी और स्थायी दुकानें हटाई गई थी. इस वक्त भी मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी.





