नई दुल्हन के साथ राबड़ी आवास पहुंचे अशोक महतो : लालू प्रसाद से लिया आशीर्वाद, 62 की उम्र में टिकट के लिए खरमास में रचायी शादी

Edited By:  |
Reported By:
 Ashok Mahato reached Rabri residence with the newlywed bride.  Ashok Mahato reached Rabri residence with the newlywed bride.

PATNA : बिहार में खरमास में हुई कुख्यात अशोक महतो की शादी की चारोंतरफ चर्चा है। एक दिन पहले दिल्ली की लड़की से शादी को लेकर चर्चा में आए बाहुबली अशोक महतो आज अपनी नयी नवेली दुल्हन के साथ राबड़ी आवास पहुंचे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आशीर्वाद लिया।

नई नवेली दुल्हन के साथ राबड़ी आवास पहुंचे अशोक महतो

इस मौके पर अशोक महतो ने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ आशीर्वाद लेने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। गौरतलब है कि 17 साल जेल में गुजार चुके कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में शादी रचायी है और इसकी एक बड़ी वजह भी सामने आ रही है। खाकी...द बिहार चैप्टर वेब सीरीज के रीयल लाइफ विलेन अशोक महतो ने लखीसराय की अनीता (46 साल) से शादी की है। हालांकि, दुल्हन का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। दुल्हन भी दिल्ली की ही एक कंपनी में कार्यरत है। उसके पिता हरि प्रसाद सहनी PWD इंजीनियर थे।

मुंगेर से चुनाव लड़ सकती है नई नवेली दुल्हन

बड़ी बात ये है कि बिहार के सियासी गलियारे में इस शादी की चर्चा खूब हो रही है। वो इसलिए कि अशोक महतो की नई नवेली दुल्हन के मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट है। मुंगेर वही सीट है, जहां से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का उतरना पक्का है।

कुख्यात ने आखिर क्यों रचायी शादी

दरअसल, नवादा जेल ब्रेक कांड, सांसद राजो सिंह हत्याकांड, शेखपुरा के मणिपुर नरसंहार, नवादा के अपसढ़ नरसंहार और बीडीओ हत्याकांड समेत कई संगीन मामलों के आरोपी अशोक महतो की 10 दिसंबर 2023 को जेल से रिहाई हुई। बताया जा रहा है कि अशोक महतो लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा लेकर आरजडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पास गए थे।

आरजेडी सुप्रीमो ने चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी। हालांकि, अशोक महतो को डर था कि इतने केस में आरोप होने के कारण नॉमिनेशन रद्द हो सकता है इसलिए दो दिन के अंदर उन्होंने शादी रचा ली। चर्चा है कि आरजेडी मुंगेर से उनकी पत्नी को टिकट दे सकती है।

अशोक महतो ने यहां की शादी

बताया जा रहा है कि अशोक महतो को शादी के लिए पहले तो लड़की नहीं मिल रही थी लेकिन काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की देर रात उनकी शादी की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि लड़की लखीसराय की है और बख्तियारपुर करौटा में शादी हुई है। गौरतलब है कि अनीता समसबार कुर्मी समाज से आती है और अशोक महतो धानुक कुर्मी समाज से आते हैं।


Copy