दुमका: खबर हैदुमका की जहां शिकारीपाड़ा प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में गैस सिलेंडर फटने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे में तीन कमरे का दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गया. आनन-फानन में अधिकारी पहुंचकर घायल दोनों छात्रों को मोहलपहाड़ी अस्पताल में एडमिट कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि जब छात्र कमरे में खाना बना रहे थे. इसी दौरान गैस सिलिंडर फटने से छात्र लूथ सोरेन और समीर हेम्ब्रम गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद एसडीएम महेश्वर महतो के साथ सीओ,बीईईओ विद्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. आवासीय विद्यालय के कमरों में गैस सिलिंडर क्यों और कैसे पहुंचा यह भी सवाल उठता है.
इस संबंध में कोई कुछ नहीं कह रहे हैं. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह हादसा सिलिंडर फटने से हुआ है. इस मामले की जांच कर दुमका डीसी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
