अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ : बिहार STF, पूर्णिया और कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,6 तस्कर और हेरोइन बरामद
BIHAR NEWS:बिहार में नशे के कारोबार पर अब तक की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. विशेष कार्य बल (STF), पूर्णिया और कटिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 1.950 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

STF और पुलिस नेमादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश
30 जून 2026 को STF की विशेष टीम, पूर्णिया पुलिस और कटिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया. पुलिस ने पूर्णिया, भागलपुर और अररिया के रहने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
एक लाख नगद, हेरोइन औरतीन चारपहिया वाहन बरामद
छापेमारी के दौरान 1.950 किलोग्राम हेरोइन,तीन चारपहिया वाहन, छह मोबाइल फोन और एक लाख नगद बरामद किए गए.प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय था. पुलिस के मुताबिक, पूरे नेटवर्क का संचालन मालदा जेल में बंद तस्कर गौरव शाह और पूर्णिया के तस्कर साजन चौधरी कर रहे थे.

नॉर्थ ईस्ट से हेरोइन मंगवाकर चल रहा था खेल
जांच में यह भी सामने आया है कि साजन चौधरी नॉर्थ ईस्ट से हेरोइन मंगवाकर उसे स्मैक या ब्राउन शुगर के रूप में तैयार कर बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। साजन चौधरी पहले भी कई मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.





