अफीम की खेती नष्ट : पांच एकड़ में लगी अफीम के फसल पर चला रांची पुलिस और सीआरपीएफ का डंडा,ग्रामीणों को किया जागरूक
Edited By:
|
Updated :09 Feb, 2026, 03:55 PM(IST)
रांची: रांची पुलिस और सीआरपीएफ बल ने अफीम की खेती के खिलाफ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरानलाली हेसो सहित कई इलाकों में फैली अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में लगभग पांच एकड़ में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर और ग्रास कटर मशीन की मदद से पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. संयुक्त टीम ने खेतों में जाकर अफीम की अवैध खेती को जड़ से खत्म कर दिया है. कार्रवाई के दौरान आस-पास के ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया.
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है और समाज पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं. पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि अवैध नशीले पदार्थों की खेती और कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.





