67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 : रांची के खेलगांव में 8 से 12 फरवरी तक साइकिलिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Edited By:  |
67wi rashtriye school khel pratiyogita 2023-24 67wi rashtriye school khel pratiyogita 2023-24

रांची :स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,झारखंड सरकार एवं झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित हो रही 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24 8 फरवरी से 12 फरवरी,2024 तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अंडर 14/17/19 बालक-बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 67वीं स्कूली गेम्स के नोडल अधिकारी सह विभागीय पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने इसकी जानकारी दी. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड से 44 प्रतिभागी शामिल होंगे.


रोड इवेंट और ट्रैक इवेंट दोनों शामिल

U-14/17/19 बालक बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में रोड इवेंट रिंग रोड के नेवरी चौक से पांच किलोमीटर आगे न्यू टोल प्लाज़ा तक होगा. प्रतियोगिता का ट्रैक इवेंट दिनांक 8 फरवरी, 2024 की सुबह 8 बजे से मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में होगा. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देशभर से प्रतिभागी रांची पहुंच चुके हैं. प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।



Copy