Bihar News : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे बाढ़,जनसभा को किया संबोधित

Edited By:  |
Union Defense Minister Rajnath Singh reached Barh, addressed the public meeting

बाढ़:-बाढ़ प्रखंड के अगवानपुर गांव में केंद्रीय रक्षा मंत्री को भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सियाराम सिंह ने माला मुकुट और अंग वस्त्र तलवार देकर उनका भव्य स्वागत किया। राजनाथ सिंह के भाषणको सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सियाराम सिंह के पक्ष में चुनावी सभा किया। उन्होंने जनता से अपील की अपना एक-एक मत डॉक्टर सियाराम सिंह को दें। और उन्हें विजय बनाकर विधानसभा भेजें।


सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने भारत सरकार और बिहार सरकार की कामों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बोलते हैं कि सरकार बनने के बाद हर परिवार से एक लोगों को नौकरी मिलेगी जो संभव ही नहीं है। यह हमेशा झूठ बोलकर राजनीति करते हैं। सच बोलकर भी राजनीति किया जा सकता है। कांग्रेस और राजद की सरकार ने 10 साल में बिहार को 2 लाख करोड़ रूपया विकास के लिए दिया और एनडीए की सरकार ने उतनी ही समय में बिहार की विकास के लिए 15 लाख करोड़ रूपया दिया यह लोग हमेशा बिहार के लोगों को धोखा देने का काम करते हैं।

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट