

सोमवार, 21 सितंबर 2026
Live
मोतिहारी:जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के तहत मोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए. वहीं,इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम लोग भी शामिल हुए.इस मौके पर आरक्षण में संशोधन को लेकर खुले मंच से एक बार फिर जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर निशाना साधा और कहा कि हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे है और वे क्या जाने जो सोने का चम्मच मुह में लेकर पैदा लिए है,उनको तो आरक्षण में संशोधन को लेकर दिक्कत होगी ही पर हम एकबार फिर कह रहे है कि एक बार फिर से आरक्षण में संशोधन होनी चाहिए.वहीं,मंत्री संतोष सुमन ने भी कहा कि आरक्षण में बंटवारा होना चाहिए, क्योंकि और कोई डराना चाहता है तो हम डरने वाले नहीं है. जनता हमारे साथ है और मोतिहारी इस इस अभियान का बिगुल फूंक दिया है.वहीं,राहुल गांधी के उस पर कि चाय के दुकान वाले बैक्वार्ड के लिए अलग कप में चाय देता है और अन्य समाज के लिए अलग कप में चाय देता है.राहुल के इस बयान पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि अब कुल्हड़ में चाय मिलता है. उनका यह बयान समाज को बांटने वाला है. कांग्रेस पार्टी को तो वैसे लोगों से पार्टी का बागडोर छीन कर दूसरे के हाथ में दे देना चाहिए.
मोतिहारी:बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है. नगर थाना इलाके में शराबी भाई ने शराब पीने से रोकने और मना करने पर अपने ही भाई की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. मोतिहारी के नगर थाना इलाके के जानपुल चौक के पास अनुराग गुप्ता की हत्या उसके भाई अजित गुप्ता ने धारदार चाकू से कर दी. वहीं,बताया जा रहा है कि अनुराग गुप्ता अपने भाई को शराब पीने से अक्सर मना करता था, लेकिन भाई मानने को तैयार नहीं था. इस बार वह गुस्से में आकर अनुराग गुप्ता की हत्या कर दी और फरार हो गया. वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की टीम और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौके से पुलिस ने हत्यारे भाई अजित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
मोतिहारी : देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया जा रहा है. मोतिहारी में भी वंदे मातरम गीत गाकर जगह जगह झंडोतोलन किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भी मोतिहारी के गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने झंडोत्तोलन करने के बाद सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को टॉप फाइव राज्यों में शामिल करने का जो सपना देखा है वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरा करेंगे.मोतिहारी से Amit Kumar की रिपोर्ट
मोतिहारी: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहांगोविन्दगंज थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से 4 बच्चे और मां की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. वहीं घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई. बताया जा रहा है कि गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए महिला समेत 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर अरेराज सीओ और गोविन्दगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दो बच्चे, दो बच्ची एवं उसकी माँ के शव को पोखर से बाहर निकाला. मृतक की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड 06 के धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में किया गया. वहीं दो बच्चा व दो बच्ची की भी डूबने से मौत हुई है. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. गोविन्दगंज थाना के बाभनौली पंचायत की घटना बताया जा रहा है.
मोतिहारी:बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ जलाभिषेक के लिए जल भरने गए दो युवक नदी में डूब गए और अब भी लापता है. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम डूबे युवकों की तलाश में जुटी है.आपको बता दें कि सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत स्थित बागमती नदी के संगम घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया. बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए जलबोझी करने आए तीन किशोर नदी में डूब गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है.प्राप्त जानकारी के अनुसार,सावन की पहली सोमवारी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवापुर संगम घाट पर जल भरने पहुंचे थे. इसी दौरान जलबोझी करने आए तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हालांकि,उनमें से एक किशोर किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा,जबकि दो अन्य किशोर नदी की तेज धारा में लापता हो गया.लापता किशोरों की पहचान ललबेगिया गांव निवासी कमलेश कुमार (17 वर्ष) और रौशन कुमार (14 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों और नाविकों द्वारा तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई,लेकिन देर शाम तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका.घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया. संगम घाट पर अंचलाधिकारी (सीओ) रितेश कुमार सेठ एवं पचपकरी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से तलाश अभियान तेज कराया.इसके साथ ही प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है,ताकि पेशेवर तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता किशोरों का पता लगाया जा सके. नदी में तेज धारा और गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं.घटना के बाद ललबेगिया गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजन बदहवास हैं और लगातार प्रशासन से बच्चों को जल्द खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं. सावन के पावन मौके पर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में उतरते समय विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी से दूर रहें.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
पूर्वी चंपारण पुलिस ने चकिया अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, कारतूस बनाने की मशीन, गन पाउडर, मेटल शीट,नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन, चारकोल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई. फैक्ट्री का मास्टरमाइंड श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस ने चार अपराधियों को हिरासत में लिया है,जिस पर पहले से आर्म्स और कारतूस तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं और वह UAPA मामले में भी जेल जा चुका है. इस बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा.
मोतिहारी: बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है. छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कुख्यात अपराधी एवं जमीन कारोबारी के घर से निपाली एवं भारतीय कैरेंसी के लगभग 16 लाख रुपए जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने जेवर, लोडेड कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किए गए है.बता दें कि छापेमारी कुख्यात अपराधी नरेश पांडेय के घर पर की गई है. जिस पर पहले से ही करीब 18 केस दर्ज है. इस कार्रवाई में नरेश पांडेय के सहयोगी अपराधी उज्जवल कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस नरेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी बल के साथ नरेश के घर पर छापेमारी की गई थी. जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल की और नरेश के घर से नोट गिनने की मशीन,करीब 16 लाख कैश और नेपाली करेंसी,लोडेड कट्टा, 6 गोलियां, शराब की बोतल , भारी मात्रा में आभूषण और दो दर्जन से अधिक जमीन के दस्तावेज जप्त किया गया है.
मोतिहारी : बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हसुआहाँ गांव में छापेमारी कर 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी, बाइक के खुले पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किया गया है. गिरफ्तार चोर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में श्यामबाबू कुमार,सुखल मुखिया,खलीफा मुखिया और राहुल कुमार शामिल है. छापेमारी के दौरान श्यामबाबू कुमार के घर से बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मास्टर चाबी,सुखल मुखिया के घर से नंबर प्लेट घिसी हुई हीरो होंडा बाइक तथा खलीफा मुखिया के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल,उनके पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए.पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे. चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे. आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या424/26दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जांच जारी है.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
मोतिहारी : बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी दुकान में एक बड़ी लूटकांड को होने से बचा लिया है और अपने इनपुट के आधार पर 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.बताया जा रहा है कि ओड़िशा से 5 अपराधी हथियार से लैस होकर भाड़े के घर में रह रहे थे और यहां किसी बड़ी ज्वेलरी शॉप को लूटने के फिराक में एक सप्तह से थे. घटना के बाद किस रूट से भागना है इसका रेकी कर रहे थे. तभी मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की गठित टीम ने पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा,पिस्टल, जिन्दा कारतूस और मोबाइल जब्त किया है.मामले में सदर डीएसपी1दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी ओड़िशा से यहां आकर रह रहे थे और किसी बड़े ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बना रहे थे. तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल, गाड़ी का नंबर प्लेट सहित अन्य सामान जब्त किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में ओड़िशा के रहने वाले ओउल अजित,डी गांधी,मकला दिलीप,जीतू राव और किशोर प्रधान शामिल है.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--
मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है जहां ऑटो और पिकअप में जोरदार टक्कर हुई है. हादसे में एक बच्चा समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए. यह दुर्घटना छपवा-बेतिया रोड के नायका टोला के पास की है.बताया जा रहा है कि छपवा-बेतिया रोड के नायका टोला के समीप पिकअप वैन के पीछे जा रही टेम्पो अनियंत्रित होकर उसमें जोरदार टक्कर मारी जिससे टेम्पो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना कि बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सभी 4 घायल बेतिया के रहने वाले बताये जाते हैं.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--
मोतिहारी: बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां पुलिस ने जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र से मानव तस्करी करने वाले गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इन तस्करों के चंगुल से एक महिला को भी मुक्त करा लिया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ इस जिले से एवं कुछ राजस्थान के संगठित मानव तस्कर एक महिला को बहला फुसला कर राजस्थान ले जा रहे थे. इसी बीच पिपराकोठी पुलिस को यह जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्करों को पकड़ा और उन तस्करों के चंगुल से महिला को मुक्त करा लिया. पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से सुनीता पांडेय और नीतू कुमारी इसी जिले के ढेकहा की रहने वाली है जिसे गिरफ्तार किया गया है और इनके साथ ही तीन लोग खातून,मुरलीऔर अजय को भी पुलिस ने पकड़ा है जो राजस्थान के पिलानी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं.बहरहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
मोतिहारी: समर सीजन में बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो गई है और उनके मस्ती के लिए विभिन्न शहरों में डिजनी लैंड मेला लगया जा रहा है जहाँ बच्चे छुट्टी के समय में मस्ती करेंगे. लेकिन मोतिहारी नगर निगम में जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों के लिए यह समर सीजन राजस्व लूट का मौका दे दिया है.मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के नगर भवन के मैदान में डिजनीलैंड मेले के आयोजन की स्वीकृति दी गई है जिसमें बड़े घोटाले की बू आ रही है. बताया तो ये भी जा रहा है कि इस राजस्व कि राशि का घपला विशेष पद पर बैठेकुछ जनप्रतिनिधि एवं कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिल कर किया है.क्योंकि कागज के अनुसार 2025 में शहर के इसी नगर भवन के मैदान का डाक 54,25000 रुपए में 31 दिनों के लिए हुआ और इस वर्ष 2026 में उसी नगर भवन के मैदान का डाक महज 14,62,500 रुपए में 45 दिनों के लिए कर दिया गया है. दोनों वर्ष के डाक में 78,75000 रुपए का अंतर आ रहा है. इसके बादअब यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है कि बिहार में रिशु श्री घोटाला का मामला अभी थमा नहीं तब तक मोतिहारी नगर निगम अपने कुकृत्य से सुर्खियां बटोर रहा है.मोटी रकम डकार गए निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ...आपको बता दें कि इस बड़े घोटाले का साक्ष्य विभाग का विभागीय आदेश का यह पत्र है जिसमें 2025 में जिस जगह का डाक 31 दिनों के लिए 54,25000 रुपए में दिया गया जिसका एक दिन का रेंट 1,75000 रुपए हुआ था.और इस बार उसी मैदान का डाक विभागीय पत्र के अनुसार 45 दिनों के लिए महज 14 लाख 62 हजार 5 सौ रुपए में कर दिया गया जिसका एक दिन का महज 32 हजार 5 सौ रुपए हो रहा है.यानि विभागीय पत्र के अनुसार ही 2025 और 2026 दोनों वर्ष के डाक में 64 लाख 12 हजार 5 सौ रुपए का अंतर आता है. यह रुपये गया कहाँ ....विभाग चुप ...इस पूरे मामले में अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सब गोल मटोल जवाब टेकर कन्नी काट ले रहे हैं. लेकिन इतना बड़ा घोटाला हुआ है तो अब उच्चाधिकारियों की जाँच के बाद ही साफ हो पायेगा कि इस हमाम में कौन कौन नंगे हैं. मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट ...
मोतिहारी: बिहार केनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक बयान से सियासत तेज हो गई है. तेजस्वी यादव ने कहा था कि सरकार का खजाना खाली हो गया है और अब मंत्रियों को भी रुपए नहीं मिल रहे हैं. इसी कड़ी में मंत्री नंदकिशोर राम ने जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सदन में अपनी बात तो रख नहीं पाते और सरकार की बड़ी चिंता करते हैं.मंत्री नंदकिशोर राम ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है, क्योंकि लंबे समय तक उनके पार्टी के हाथों में भी बिहार का बागडोर था. आरजेडी ने तो बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया था,लेकिन जब एनडीए के हाथ में बिहार मिला तो बदहाल बिखरा बिहार था. आज विकसित बिहार है बदलता बिहार है.
मोतिहारी:पूर्वी चंपारण में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सांने आया है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र के गुलाब खा गांव की है.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.घटनास्थल से FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की. पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
BIHAR NEWS:पूर्वी चंपारण में शिक्षकों के खिलाफ जारी किया गया स्पष्टीकरण पत्र आखिरकार रद्द कर दिया गया है. इस फैसले को कशिश न्यूज की खबर का बड़ा असर माना जा रहा है. मामला उन शिक्षकों से जुड़ा था जो हाल ही में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे. जिला स्तर पर इन शिक्षकों से अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था,जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे.प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर शिक्षकों को जारी की गई थीकारण बताओ नोटिसजानकारी के अनुसार,प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. हालांकि,इससे पहले ही एनसीईआरटी और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके थे, कि केवल प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के आधार पर शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसके बावजूद पूर्वी चंपारण में अधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी.कशिश न्यूज ने प्रमुखता से दिखाई थी खबरकशिश न्यूज ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया और बताया कि किस तरह विभागीय निर्देशों के बावजूद शिक्षकों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और पूरे मामले की समीक्षा की गई.स्पष्टीकरण मांगने वाला पत्र रद्दसमीक्षा के बाद शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने वाला पत्र रद्द कर दिया गया है. इससे शिक्षकों ने राहत की सांस ली है. शिक्षक संगठनों का भी कहना था कि जब उच्च स्तर से कार्रवाई पर रोक के निर्देश मौजूद हैं तो स्थानीय अधिकारियों को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए थे.अब इस मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. चर्चा इस बात की है कि आखिर स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कार्रवाई की प्रक्रिया क्यों शुरू की गई. फिलहाल पत्र रद्द होने के बाद विवाद थमने की उम्मीद है, लेकिन यह मामला शिक्षा विभाग के भीतर समन्वय और निर्देशों के पालन को लेकर कई सवाल छोड़ गया है.
पूर्वी चंपारण:जिले में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर नया विवाद सामने आया है. समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) और दरियापुर डायट के प्राचार्य की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. मामला गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर की गई कार्रवाई से जुड़ा है.जानकारी के अनुसार, डीपीओ समग्र शिक्षा ने प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले 66 शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी किया है. वहीं, दरियापुर डायट के प्राचार्य ने 79 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को पत्र भेजा है. यह कार्रवाई 1 जून से 5 जून के बीच आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ की गई है.शिक्षकों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्रशिक्षण आयोजित किए जाने का उन्होंने पहले ही विरोध किया था. इस विरोध के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निदेशक सज्जन आर ने मामले में हस्तक्षेप किया था. बताया जाता है कि बाद में जारी संशोधित पत्र में स्पष्ट किया गया था कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.इसके बावजूद पूर्वी चंपारण में शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी किए जाने और कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है. शिक्षक संगठनों का आरोप है कि जब SCERT स्तर से कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया था, तब स्थानीय अधिकारियों द्वारा इस तरह की कार्रवाई करना नियमों और निर्देशों की अवहेलना है.डीईओ, डीपीओ समग्र शिक्षा और संबंधित अधिकारियों के रवैये को लेकर शिक्षकों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है. शिक्षक संगठन इस मामले में उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं. अब सभी की नजर शिक्षा विभाग के अगले कदम पर टिकी हुई है.
मोतिहारी:बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र शनिवार को मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे. वहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण किया और हॉस्टल का निरीक्षण किया.मंत्री शैलेन्द्र1982में इसी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की थी. उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल का जायजा करते हुए अपने पुराने आवास वाले कमरे का अवलोकन किया और सिर झुकाकर प्रणाम भी किया. मंत्री शैलेंद्र ने इंजीनियरिंग के छात्रों को बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम भी जब1982में इस कॉलेज में दाखिला लिया था तो खुशी हुई थी और आज भी हम सब खुश हैं क्योंकि इंजीनियरिंग कॉलेज लगातार तरक्की कर रहा है. यहां के छात्र पूरे देश दुनिया में पपरचम लहरा रहे हैं. वहीं पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहार के पुल पुलियों को लेकर साफ लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी पदाधिकारी गड़बड़ी करते पकड़े जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. विभाग अब हर बड़े पुलों का समीक्षा करवा रहा है. पदाधिकारियों की टीम लगातार हर बड़े पुलों का समीक्षा कर रही है. वैसे पदाधिकारी जिनके समय में गड़बड़ पुल का निर्माण हुआ है, वैसे लोगों पर कार्रवाई तय है.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
मोतिहारी:बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के एक बयान ने राजनीतिक सरगर्गी बढ़ा दी है. बीजेपी के संगठन जिला ढाका द्वारा आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्र गान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र गान नहीं गायेगा उसको इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. दरअसल, यूपी में यह आदेश आया है कि अब मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य है. इसी के तहत उन्होंने योगी सरकार का समर्थन करते हुए ये बाते कही है.योगी सरकार के फरमान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि जब स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य हो गया है तो मदरसों में क्यों नहीं होगा. वहीं, लालू फैमिली द्वारा में दिल्ली में कर रहे भोज में लेफ्ट पार्टियों के सुप्रिमो के जुटान कराये जाने को लेकर मंत्री ने कहा कि ये लोग विपक्ष का कार्यव्य भूल गए है.उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भोज खाना और खिलाना रह गया है. इन लोगों के जुटान से कुछ होने वाला नहीं है. ताजा उदाहरण बंगाल चुनाव परिणाम सामने है. बीजेपी द्वारा यहां संगठन शिविर का आयोजन किया गया है जिसको लेकर विधायक राणा रंधीर सिंह ने कहा कि सराकर की नीतियों की जानकारी ग्राउंड लेवल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है.
पटना/पूर्वी चंपारण : जिले के महेसी प्रखण्ड अंतर्गत हरपुरनाग पंचायत,चकिया प्रखण्ड के चिंतामनपुर पंचायत तथा पिपराकोठी प्रखण्ड के वीरपुर छपरा पंचायत में बिहार सरकार द्वारा आयोजित‘‘सहयोग शिविर‘‘का सफल आयोजन किया गया.इन तीनों पंचायतों में आयोजित शिविरों का उद्घाटन जनता दल (यू) विधायक दल के नेता सह बिहार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री व पूर्वी चम्पारण जिला के प्रभारी श्रवण कुमार ने किया. बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए इस“सहयोग शिविर”का मुख्य उद्देष्य आम जनता की समस्याओं को त्वरित,पारदर्षी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है.ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चैघरी के नेतृत्व में बिहार सरकार गांव-गांव तक प्रशासन की पहुंच बनाकर आमलोगों को न्याय और सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है.‘‘सहयोग शिविर‘‘सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि इन शिविरों में प्राप्त आमलोगों से शिकायतों का निवारण अगले 30 दिनों के अंदर किया जाए. यदि 31वें दिन तक किसी शिकायत का समाधान नहीं होता है,तो उससे संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.‘‘सहयोग शिविर‘‘में राशन कार्ड,वृद्धावस्था पेंशन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,भूमि विवाद,दाखिल-खारिज,आवास योजना,पेयजल,सड़क,बिजली तथा स्थानीय विकास से जुड़े अनेक समस्याओं पर सुनवाई हुई. महेसी प्रखण्ड के हरपुरनाग पंचायत में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें 58 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. इसी प्रकार चकिया प्रखण्ड के चिंतामणपुर पंचायत में प्राप्त 90 आवेदनों में 84 मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया. जबकि पिपरा कोठी प्रखण्ड के वीरपुर छपरा पंचायत में कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें 206 मामलों का समाधान तत्काल किया गया है.इस अवसर पर मोतिहारी नगर के विधायक प्रमोद कुमार,हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री कृष्णनन्दन पासवान,पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव,पूर्वी चम्पारण जदयू के जिलाध्यक्ष भरत पटेल के साथ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक पूर्वी चम्पारण स्वर्ण प्रभात के साथ चकिया की अनुमण्डलाधिकारी शिवानी शुभम,एसडीपीओ संतोष कुमार के साथ जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी शामिल थे.