Live

मची सनसनी

बालू लेकर गुजर रहा था ट्रक..तभी कमला नदी पर बना पुल टूटकर दो भागो में बंट गया..

A
Arun Chourasiaलेखक

दरभंगा-बड़ी खबर दरभंगा के कुशेश्वर स्थान इलाके से है..जहां बालू लदे ट्रक का गुजरने के दौरान ही पुल टूट कर दो भागों में बंट गया जिसकी वजह से ट्रक नीची नदी में गिर गया है.पुल टूटने की सूचना मिलती ही सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सती घाट राजघाट मुख्य मार्ग के सोहरवा घाट कमला नदी पर बनी सालों पुरानी पुल टूटा है। ये पुल चार जिला मधुबनी ,सहरसा ,खगड़िया ,समस्तीपुर को जोड़ने और लगभग 10 पंचायत को जोड़ने वाला ये इकलौता पुल टूट गया है।एक बालू लदा ट्रक पुल पार कर रहा था।ये ट्रक जैसे ही पुल के बीच में पहुंचा तो पुल दो भागो मे टूट गया और ट्रक पुल से लटक गया।गनीमत ये रहा की कोइ जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगो की मांग पर टूटे पुराने पुल के बदले 2021 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पर नया पुल दिए थे जिसका शिलान्यास भी हुआ था और पुराने पुल को मजबूत करना था और नए पुल का निर्माण होना था,लेकिन न ही पुराने पुल का मजबूती करण हुआ और न ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। जिससे लोग संवेदक पर करवाई की मांग कर रहे है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें