गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर हमला : बोले-ममता खुद तुगलक की तरह करती है काम, औरंगजेब की तरह हिन्दुओं को दबा रही

Edited By:  |
giriraj singh ka mamta banarjee per hamla giriraj singh ka mamta banarjee per hamla

बेगूसराय: बिहार केबेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को तुगलकी बताने पर भड़कते हुए कहा ममता खुद तुगलक की तरह काम करती है और औरंगजेब की तरह हिन्दुओं को दबा रही है.ममता बनर्जी शेरनी नहीं गद्दार है.वो महादेव महादेव रक्षा करने की बात कहती है महादेव उसे भष्म करेंगे.

गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद तुगलक की तरह काम कर रही है और तुगलक की तरह फरमान ही नहीं देती है बल्कि औरंगजेब की तरह हिंदुओं को दबा रही है और बांग्लादेश मुसलमान के बल पर वह सत्ता में आना चाहती है. लेकिन अब बंगाल के हिन्दू जाग चुके हैं. जो लोग उन्हें शेरनी कहते हैं, वह शेरनी नहीं वह देश की गद्दार हैं जो बांग्लादेशी मुसलमान को सम्मान देती है और बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है. हुमांयू जैसे गद्दार को वह पैदा की है जो बाबरी मस्जिद बन रहा है बाबरी मस्जिद तुगलक की मुगलिया बाबर का प्रतीक बनता है और वह ममता बनर्जी नहीं चाहती तो वहां शिलान्यास नहीं होता. इसलिए ममता बनर्जी आप डबल गेम मत खेले और महादेव महादेव रक्षा करो कहती हैं. महादेव तो आपको भष्म करेंगे जो आप काम कर रहे हैं.