जमशेदपुर : अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पत्नी मेयर पद के लिए लड़ रही चुनाव,नौशीन खान के लिए मांगे वोट
Edited By:
|
Updated :18 Feb, 2026, 11:13 AM(IST)
जमशेदपुर:नगर निकाय चुनाव में अब कुछ ही दिन बच गए हैं. ऐसे में तमाम प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चला रहे हैं. जनता से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में मेयर पद की प्रत्याशी नौशीन खान के लिए उनके पतिहिदायतुल्लाह खान ने लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास करना मेरी प्राथमिकता है.
जुगस्लाई नगर परिसद से हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में खड़ी हैं और हिदायतुल्लाह खान अपनी पत्नी नौशीन खान के लिए चुनाव प्रचार में डटे हुए है. लगातार डोर टू डोर कैंमपेनिंग कर रहे हैं. साथ ही कई विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को भी सम्बोधित कर रहें और लोगों से वोट की अपील कर रहे.





