एक पेड़ मां के नाम जागरुकता के तहत : ठाकुरबाड़ी महिला कल्याण विकास समिति ने किया पौधा रोपण

छपरा सारण:-ठाकुरबाड़ी महिला कल्याण विकास समिति के सौजन्य से साधनपुरी में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति की संचालिका अंजू सिंह द्वारा दिवंगत शिक्षिका रेणु सिंह के प्रथम पुण्य तिथि की स्मृति में किया गया, जिसमें समाजसेवा के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अंजू सिंह ने बताया कि हमारी संस्था पौधा रोपण और पर्यावरण के लिए हर संभव प्रयास करती है। आज100पौधों को लगाने की कोशिश है इसमें आंवला, अमरूद, अनार, यूकेलिप्टस और कचनार मुख्य पौधे हैं।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह, वरीय पत्रकार राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र रस्तोगी, रॉकी सिंह बजरंगी तथा डॉ. अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ अलका सिंह, प्रीति शाही, मनी शाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
अंजू सिंह ने कहा कि मां की यादों को सहेजने का यह एक सकारात्मक प्रयास है, जिससे समाज को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि समिति भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
समारोह में समिति की टीम के अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि देना था, बल्कि हरियाली को बढ़ावा देना भी था।
छपरासेमुकुंद कुमार सिंहकी रिपोर्ट