पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि : अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
Reported By:
pandit dindayal upadhayay ki punyatithi

रांची : भारतीय जनता पार्टी के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज है. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि आज के दिन ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आकस्मिक मृत्यु हुई थी. उन्होंने बताया कि उनके नाम पर ही मुगलसराय स्टेशन का नाम अब पंडित दीनदयाल जंक्शन हो गया है. उनकी मृत्यु से देश की जनता को बहुत आघात हुआ था. क्योंकि वह विचारों से परिपूर्ण होकर भारतीय समाज को एक दिशा देने का काम किया था. एक एक व्यक्ति को केंद्र में रखकर उन्होंने चिंतन कर देश के भविष्य को सशक्त बनाने का सोच हम सबको दिया. आज न केवल हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं बल्कि उनके विचारों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. इसी का परिणाम है कि देश में 2014 से जनता ने नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाया. जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को एक स्वरूप देने का काम कर रहे हैं. कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा के साथ भाजपा विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक समरी लाल, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र राय मौजूद रहे. वहीं इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे.