Hindi News / मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

JHARKHAND NEWS : मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

Edited By:  |
jharkhand news

राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र कल यानी 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो 12 अगस्त 2026 तक चलेगा।इस बार का मानसून सत्र काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें कुल 5 कार्य दिवस होंगे। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन सबकी निगाहें 7 अगस्त पर टिकी हैं, जिस दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन के पटल पर पेश किया जाएगा।सत्र के सुचारू रूप से संचालन और सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए आज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई गई।

बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से ये नेता शामिल रहे:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव

JLKM नेता व विधायक जयराम महतो

आजसू विधायक निर्मल महतोऔर

लोजपा विधायक जनार्दन पासवान

इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने सदन को शांतिपूर्ण और सार्थक ढंग से चलाने पर अपनी सहमति जताई और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करने का संकल्प लिया।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मानसून सत्र काफी हंगामेदार भी हो सकता है। विपक्ष की ओर से जहां राज्य के विकास, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और स्थानीय नीतियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है, वहीं सत्ता पक्ष अनुपूरक बजट के जरिए विकास योजनाओं को गति देने की बात कह रहा है।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से अपील की है कि वे सदन की कार्यवाही को बाधित न करें और जनता से जुड़े सवालों पर तार्किक बहस करें।