JHARKHAND NEWS : स्वतंत्रता दिवस 2026: रांची के मोराबादी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह की तैयारी तेज, परेड में शामिल होंगे 14 प्लाटून
आज़ादी का जश्न अब बस कुछ ही दिन दूर है, और राजधानी रांची में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार की परेड कई मायनों में बेहद खास होने वाली है।स्वतंत्रता दिवस की मुख्य परेड को अंतिम रूप देने के लिए रिहर्सल जोर-शोर से चल रही है। और कल यानी 14 अगस्त को इसी मोरहाबादी मैदान में इस फुल ड्रेस रिहर्सल का भव्य पूर्वाभ्यास किया जाएगा, जहां तमाम सुरक्षा बल अपनी फाइनल तैयारियों का प्रदर्शन करेंगे।
बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परेड में कुल 14 प्लाटून हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि इस बार हमारे पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी एक प्लाटून विशेष रूप से इस परेड में शामिल होने के लिए रांची पहुंची है, जो अंतर-राज्यीय समन्वय और भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल पेश करेगी।परेड में सीआरपीएफ आईटीबीपी एसएसबी सीआईएसएफ झारखंड जगुवार ओडिशा पुलिस jap 1,jap2,jap 10 रांची पुलिस महिला बटालियन रांची पुलिस पुरुष बटालियन होमगार्ड के जवान ncc बॉयज एंड गर्ल्स के अलावा jap 1 jap 10 और होमगार्ड के तीन बैंड शामिल हुए है