बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत : पूरे परिवार के साथ दांत का इलाज कराने आए,कड़ी सुरक्षा प्रबंध
Edited By:
|
Updated :12 Aug, 2026, 03:37 PM(IST)
बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पूरे परिवार के साथ हवाई मार्ग से बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से वह को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंता क्लिनिक में दांत का इलाज कराने पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बोकारो हवाई अड्डे पर आईजी, डीसी और एसपी ने सीएम का स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
मुख्यमंत्री इससे पहले भी सड़क मार्ग से दांत का इलाज कराने बोकारो पहुंच चुके हैं. एक अंतराल के बाद वे बुधवार को फिर बोकारो पहुंचे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी साथ में मौजूद थी. साथ में उनके बच्चे भी बोकारो पहुंचे हैं. उनके आगमन को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया गया है. मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से इलाज के बाद रांची लौटे जाएंगे.





